Wednesday, 23 June 2021

, ,

MPIN क्या है ? सरल भाषा में समझिये MPIN कैसे मिलता हैं

प्रौद्योगिकी और इंटरनेट ने हमारी ज़िंदगी को काफी आसान बना दिया हैं। इस बात को इग्नोर नही किया जा सकता की प्रौद्योगिकी के विकास ने कई लोगो से रोजगार छीना हैं लेकिन इसने लोगो की रोजमर्रा की ज़िंदगी को भी काफी आसान बना दिया हैं। बैंकिंग का क्षेत्र भी पिछले कुछ सालो में काफी आगे बढ़ गया हैं। अब आप अपने फ़ोन से ही घर बैठे बैंकिंग से जुड़े सारे काम कर सकते हो। लेकिन इसके लिए MPIN की जरूरत होती हैं। क्या आप जानते हो MPIN क्या हैं (MPIN Kya Hai) और MPIN Full Form क्या हैं? अगर नही, तो यह लेख अंत तक पढ़े।

mpin kya hai


जब से Mobile Banking की शुरुआत हुई हैं तब से ही MPIN नाम भी प्रचलन में आया हैं। कुछ लोग इसे ATM पिन समझते है तो कुछ इसे UPI Pin ही समझते हैं। लेकिन ऐसा कुछ नही हैं, MPN इन दोनों से अलग हैं। वैसे तो यह भी एक तरह से Password ही माना जा सकता हैं लेकिन इसे आपके Mobile Password या किसी तरह के कोई App Lock Password के साथ मैच नही किया जा सकता। आज के इस लेख में हम MPIN के बारे में बात करने वाले हैं। आज हम जानेंगे की MPIN Kya Hota Hai और MPIN  का मतलब (MPIN Meaning in Hind) क्या हैं? So Let's Begin!

MPIN Full Form in Hindi - MPIN का पूरा नाम


MPIN को समझने के लिए सबसे पहले इसकी Full Form को जानना बहुत जरूरी हैं। MPIN की Full Form 'Mobile Banking Personal Identification Number' हैं। Mobile Banking Personal Identification Number को हिंदी में 'मोबाइल बैंकिंग व्यक्तिगत पहचान संख्या' कह सकते हैं। सरल भाषा में यह एक ऐसी संख्या हैं को मोबाइल बैंकिंग में यूजर को Identify करती हैं।

MPIN क्या होता हैं? (MPIN Kya Hai - What is MPIN in Hindi)


MPIN की फुल फॉर्म Mobile Banking Personal Identification Number ही यह बता देती हैं की आखिर यह क्या चीज हैं। यह एक तरह का नम्बर होता हैं जो Mobile Banking का इस्तेमाल करने वाले User को  Identify करता हैं। यह एक तरह से एक Password होता हैं जो Mobile Banking का उपयोग करने के लिए जरूरी होता हैं। यह मुख्यतः 4 नम्बर का होता हैं लेकिन कुछ Banks की Services का MPIN 6 नम्बर तक हो सकता हैं।






MPIN को लोग अक्सर एक ATM Pin समझ लेते हैं लेकिन ऐसा कुछ नही है। MPIN इसलिए जरूरी होता हैं ताकि कोई अन्य व्यक्ति आपकी Mobile Banking Services का इस्तेमाल न कर सकते। आज कल Mobile से ही लाखो का ट्रांसफर किया जा सकता हैं ऐसे में इसकी Security भी काफी जरूरी हैं। MPIN उसका ही छोटा से भाग हैं। कोई भो व्यक्ति बिना आपके MPIN के आपकी Mobile Banking Services का इस्तेमाल नही कर सकता।

MPIN एक तरह से Mobile Banking के लिए Security Code होता हैं जिसे गुप्त रखना चाहिए। Mobile Banking Services के लिए रजिस्टर करते समय मोबाइल बैंकिंग पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर दिया जाता है जिससे यूजर खुद तय करता है। जब भी यूजर को मोबाइल बैंकिंग फैसिलिटी इसका लाभ उठाना होता है तब इस MPIN के द्वारा ही मोबाइल बैंकिंग Apps में Enter किया जाता हैं। किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन के समय इसकी डिमांड की जाती हैं। इससे Mobile Banking Secure रहती हैं।

MPIN क्यों इस्तेमाल किया जाता हैं - Importance of MPIN in Hindi


Banking से जुड़े कार्यो को लेकर तकनीकी काफी तेजी से आगे बढ़ी हैं। पिछले कुछ सालो में Banking के क्षेत्र में तकनीकी ने काफी ग्रोथ की हैं। हम Mobile Banking के माध्यम से घर बैठे हुए ही लाखो का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं लेकिन इस बीच में Cyber क्राइम भी काफी ज्यादा बढ़ चुका हैं।

Cyber Crime इस हद तक जा चुका हैं की कुछ मिनटो में ही आपके बैंक एकाउंट से आपकी ज़िंदगी भर की मेहनत की कमाई गायब हो सकती हैं। ऐसे में Security काफी ज्यादा जरूरी हैं। यही कारण हैं की RBI ने मोबाइल बैंकिंग के लिए Two-Way Authentication अनिवार्य किया हैं। इसके अंतगर्त Mobile Banking के लिए Registered Number और MPIN आवश्यक हैं।





जिस तरह से ATM से जुड़े हुए किसी भी ट्रांजेक्शन के लिए ATM Card और ATM Pin जरूरी होती हैं उसी तरह से Mobile Banking से जुड़ी सुविधाओ का लाभ उठाने के लिए Registered Mobile Number और MPIN आवश्यक हैं।

आपको याद होगा की जब भी आप ट्रांजेक्शन करते हो तब  आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आता हैं। इस OTP के एंटर करने के बाद ही ट्रांजेक्शन सफ़ल होता है। इससे आप Safe रहते हो क्योंकि जब तक किसी व्यक्ति के पास आपका Mobile Number नही होगी तब तक वह आपकी Mobile Banking के जरिये कोई ट्रांजेक्शन नही कर सकेगा।

लेकिन सोचिये अगर आपका फ़ोन खो जाता है और वह किसी गलत व्यक्ति के हाथ लगता है तो उसके पास आपका Mobile Number भी है और आपका Phone भी। ऐसे में वह आपके Phone में Mobile Banking App को खोलकर आपके पैसे लूट सकता हैं। ऐसे हालातो में ग्राहकों को सुरक्षित रखने के लिए ही MPIN काम आता हैं। क्योंकि जब तक किसी व्यक्ति को आपका MPIN पता नही होगा तब तक वह ट्रांजेक्शन नही कर सकेगा। उम्मीद हैं की अब आप MPIN का महत्व समझ गए होंगे।

MPIN कैसे मिलता हैं? How to Get MPIN in Hindi


MPIN मोबाइल बैंकिंग के लिए जरूरी होता हैं। अगर  आप आपके बैंक की मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हो तो उसके लिए आपके पास MPIN होना जरूरी हैं। क्योंकि बिना MPIN के किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन नही किया जा सकता। MPIN को।प्राप्त करने के 3 तरीके हो सकते है :

#1. Online : काफी सारे Bank ऑनलाइन MPIN जनरेट करने का विकल्प प्रदान करते हैं। अगर आप छाजे तो अपना MPIN ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हो। इसके लिए आपको Bank की Internet Services का इस्तेमाल करना होता हैं।

#2. ATM : अगर आप चाहे तो ATM के जरिये भी अपना MPIN बना सकते हो। इसके लिए आपको ATM में जाकर Debit Card एंटर करना है और Mobile Banking के विकल्प को चुनना हैं। वहा आपको MPIN का विकल्प भी मिल जाएगा, जिससे आप अपना MPIN Change और जनरेट कर सकते हो।

#3. Bank Branch : वैसे तो आज के समय में सभी जरूरी काम इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए हो जाते हैं लेकिन फिर भी कुछ कामों के लिए बैंक ब्रांच जाना ही होता है। अगर आप मोबाइल बैंकिंग की सुविधा शुरू करने की सोच रहे हो तो उसके लिए आप बैंक ब्रांच में जाकर इसकी प्रोसेस पूरी कर सकते हो और अगले कुछ घंटों में आपकी मोबाइल बैंकिंग सुविधा शुरू हो जाएगी। साथ ही आपको MPIN भी दे दिया जायेगा।

क्या हम अपना MPIN बदल सकते हैं? How to Reset MPIN in Hindi?

काफी सारे लोगों के मन में यह सवाल भी जरूर होगा कि अगर हम हमारा MPIN भूल जाए तो क्या होगा? ऐसे हालातों में आप को डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप ATM या फिर अपने Mobile Banking App के जरिये आसानी से MPIN को रिसेट कर सकते हैं। आप अपनी मर्जी का MPIN चुन सकते हैं जिसे याद रखने मर आपके लिये आसानी हो।



ये थी हमारी आज की पोस्ट 'MPIN क्या है' और MPIN कैसे प्राप्त करते हैं ( How to get MPIN ) उम्मीद है की MPIN Meaning वाली यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल रही होगी | अगर आपके मन में MPIN से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप हमें निचे कमेंट करके पूछ सकते हैं | पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर कीजिये | धन्यवाद
Share:

अगली पोस्ट की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर फ्री में पायें !

0 comments:

Post a Comment