Wednesday, 23 June 2021

,

Bank Cheque कैसे भरें ? यहाँ मिलेगी पूरी जानकारी

बैंक में पैसा रखने की सबसे खास बात यह हैं की हमे बैंक के द्वारा कई तरह की बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं। आज के समय में सभी बैंक हमे कई तरह की सुविधा देते हैं और उन्ही में से एक हैं Cheque की सुविधा! Cheque के बारे में आप सभी जानते ही हैं। लेकिन क्या आपको बैंक Cheque भरने का सही तरीका मालूम हैं? आज का हमारा यह लेख बैंक चेक से जुड़ी जानकारियो (Bank Cheque Details in Hindi) पर ही आधारित हैं। आज के इस लेख में हम 'बैंक चेक कैसे भरे' (How to fill bank cheque in hindi) के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

how to fill bank cheque in hindi

जब भी हम नया बैंक एकाउंट खोलते है तो हमे एक चेक बुक भी दी जाती हैं। कुछ मामलो में चेक बुक के लिए हमे बैंक से शिफारिश करनी पड़ती हैं। इस चेक बुक में काफी सारे चेक होते हैं जिनकी मदद से कई तरह के काम किये जाते हैं। Cheque के सबसे प्रमुख कामो में से एक हैं आगामी समय का भुगतान वर्तमान में करना। चेक के माध्यम से आप किसी व्यक्ति को उसके भुगतान को लेकर संतुष्ट कर सकते हो। बैंक चेक के अन्य भी कई फायदे हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सभी के बारे में बताएंगे लेकिन सबसे महत्वपूर्ण विषय 'Bank Cheque Kaise Bhare' (बैंक चेक कैसे भरे फुल गाइड) हैं। So Let's Begin!





जरुर पढ़ें - किसी भी बैंक का IFSC कोड कैसे पता करते हैं 


बैंक चेक क्या होता हैं? What is Bank Cheque in Hindi


किसी भी चीज के काम करने की प्रोसैस के बारे में जानने से पहले उस चीज को अच्छे से समझना जरूरी होता हैं। अगर आप नही जानते की बैंक चेक क्या होता है तो पहले आपको यह जानना होगा। अगर बैंक चेक की कोई परिभाषा दी जाए तो 'चेक एक प्रकार का डॉक्यूमेंट होता है जिसके माध्यम से एक व्यक्ति के बैंक एकाउंट से उस दूसरे व्यक्ति के बैंक एकाउंट में भुगतान किया जाता हैं जिसके नाम से वह चेक इश्यू किया जाता हैं'।

सरल भाषा में समझ जाए तो चेक के माध्यम से किसी व्यक्ति को भुगतान करने के एक माध्यम होता हैं। चेक के माध्यम से सीधे बैंक एकाउंट में या कैश में भुगतान किया जा सकता हैं। आप जिस व्यक्ति के लिए चेक इश्यू करते हो वही व्यक्ति आपके चेक कर माध्यम से पैसे प्राप्त कर सकता हैं। बैंक चेक का इस्तेमाल सिक्योर और कैशलेस भुगतान के लिए किया जाता हैं। इसके अलावा चेक के माध्यम से आगामी भुगतान को सुनिश्चित भी किया जा सकता हैं।


जरुर पढ़ें -किसी भी बैंक का बैंक बैलेंस कैसे पता करें

चेक इसलिए भी लोगो के द्वारा पसन्द किया जाता हैं क्योंकि किसी को पैसे भेजना एक अधिक सुरक्षित विकल्प नही होता। चेक के माध्यम से बिना हार्ड कॅश के भी भुगतान किया जा सकता हैं। चेक मुख्य रूप से फर्मो और कॉरपोरेट संस्थाओ के बीच में काम में लिया जाता हैं। यह फर्मो और कॉरपोरेट संस्थाओ के बीच भुगतान करने का सबसे बेहतरीन माध्यम हैं क्योंकि इससे आगामी समय का भुगतान भी किया जा सकता है जिसे भुगतान प्राप्त करने वाला व्यक्ति किसी आगामी समय में रिडीम कर सकता हैं।

चेक से जुड़ी हुई कुछ जरूरी बाते (Bank Cheque Details in Hindi)

चेक भुगतान करने और पैसे ट्रांसफर करने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। लेकिन इसके उपयोग से पहले आपको इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें मालूम होनी चाहिए, जो निम्न हैं:

  • चेक में अंकित नकद राशि का भुगतान उस व्यक्ति को ही किया जाता है जो वाहक के द्वारा उल्लिखित होता हैं। (जिसके लिए चेक बनाया जाता हैं)
  • चेक की पेमेंट हमेशा नकद राशि में ही की जाती हैं।
  • चेक का भुगतान हमेशा डिमांड करने पर ही किया जाता हैं।
  • चेक में उल्लिखित राशि चेक वाहक के एकाउंट में जमा पैसो में से एक निश्चित राशि ही होती हैं।
  • चेक पर केवल निर्माता द्वारा ही हस्ताक्षर किया जाता हैं। इसके बिना चेक अमान्य होता हैं।
  • एक चेक हमेशा एक निश्चित बैंक से ही खिंचा जाता हैं।
  • चेक एक प्रकार का बेशर्त आदेश (unconditional order) होता हैं।

बैंक चेक कैसे भरे? Bank Cheque Kaise Bhare (Explained)


अगर आपको चेक के माध्यम से भुगतान करना है तो इसके लिए आपको सटीक रूप से बैंक चेक भरना आना चाहिए। लगभग सभी बैंक्स के चेक को भरने का एक ही तरीका होता हैं, जो की काफी आसान हैं। Bank Cheque को कुछ Steps में भर जाता हैं। तो चलिए जानते हैं 'Bank Cheque Kaise Bhare' के बारे में

cheque book kaise bharte hai

Step #1 : Pay में उस व्यक्ति का नाम लिखे जिसे भुगतान करना है

भले ही चेक कोई से भी बैंक का हो, उसमे सबसे ऊपर की तरफ Pay का विकल्प दिया जाता हैं। ऊपर की तरफ अंग्रेजी में Pay लिखा होता है और उसके आगे खाली जगह होती हैं। Pay का मतलब 'भुगतान करना' होता हैं। इस खाली जगह में आपको उस व्यक्ति का नाम अंग्रेजी में लिखना हैं जिसे आप भुगतान करना चाह रहे हैं। चेक को अमान्य होने से बचने के लिए ध्यान रखे की ओवरराइटिंग या कोई गड़बड़ी ना हो। अतः सटीक रूप से Pay के आगे उस व्यक्ति का नाम लिखे जिसे भुगतान करना हैं।

Step #2 : शब्दो में भुगतान की जाने वाली धनराशि लिखे

Pay के स्थान पर भुगतान स्वीकार करने वाले व्यक्ति का नाम लिखने के बाद आपको Rupees के आगे आपको धनराशि लिखनी हैं। Pay के नीचे आपको Rupees दिखाई देगा और इसके आगे भी काफी सारि खाली जगह होगी। इस खाली जगह में आपको जितनी धन राशि आपको भुगतान करनी है उसे भरना हैं। ध्यान रहे की आपको यह धन राशि यह शब्दो में भरनी हैं। इसे सटीक और स्पष्ट रूप से भरे और ओवरराइटिंग न करे अन्यथा चेक अमान्य ही सकता हैं। यह आपको अंग्रेजी में ही लिखना हैं।

Note : यह आपको धन राशि लिखने के बाद Only भी लिखना हैं। यानी की अगर आप 20 हजार का चेक तैयार कर रहे हो तो Rupees के आगे 20 Thousand Only लिखना हैं।

Step #3 : बॉक्स में अंको में धनराशि लिखे

Rupees में आगे दिए गए खाली स्थान में आपको शब्दो में धन राशि लिखनी थी। इसके बाद आपको चेक में एक बॉक्स दिखे जो साइड में होगा। इस बॉक्स में आपको रुपये का मुद्राचिह्न ₹ दिख रहा होगा। इस बॉक्स में आपको अंको में उतनी धन राशि लिखनी है जितनी आप भुगतान करना चाह रहे हो। यानी की अगर आप 10 हजार रुपये भुगतान करना चाह रहे हो तो आपको इस बॉक्स में अंको में 10 हजार रुपये लिखने होंगे। अंको में धन राशि लिखने के बाद /- लगाना भी जरूरी हैं। (उदाहरण : 10,000/-)





Step #4 : Date भरे और Signature करे

ऊपर बताये गए Steps को पूरा करने कर बाद आपको चेक में Date भरनी है और साइन करना हैं। डेट भरने के लियर आपको ऊपर की तरफ एक बॉक्स मिलेगा। इस बॉक्स के नीचे आपको DDMMYYYY लिखा दिखेगा। आपको निर्देशो के हिसाब से ही डेट भरनी हैं। जैसे की आप 8 अगस्त 2020 को चेक भरते हो आपको उन बॉक्स में बिना किसी स्पेस के 08082020 लिखना हैं। एक बॉक्स में एक ही नम्बर लिखा जाएगा। चेक में नीचे की तरफ़ आपको Authorised लिखा दिखेगा। यहा आपको अपना Signature (हस्ताक्षर) करना हैं। ध्यान रखे आपका Signature वही होना चाहिए जो अपने बैंक में सबमिट कर रखा हैं अन्यथा चेक अमान्य हो सकता हैं।



यह सभी Steps फॉलो करने के बाद आपका चेक तैयार ही जाएगा, अब आप इसके माध्यम से भुगतान कर सकते हो। लेकिन ध्यान रखे की Cheque में किसी तरह की कोई गलती नही होनी चहिये अन्यथा यह अमान्य घोषित किया जा सकता हैं।

बैंक चेक कैसे भरते हैं? Bank Cheque Kaise Bhare Short Guide


  • उपर दिए हुए बॉक्स में Date लिखे।
  • Pay के आगे उस व्यक्ति का नाम लिखे जिसे भुगतान करना हैं।
  • Rupees के आगे शब्दो में भुगतान की जाने वाली धन राशि लिखे।
  • बॉक्स में अंको में धनराशि लिखे।
  • हस्ताक्षर करे!

बस, आपका चेक तैयार हैं। अब आप इसके माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

चेक के माध्यम से भुगतान करने के फायदे - Benefits of Cheque in Hindi

चेक से भुगतान करने के कई फायदे हैं, जिनमे से मुख्य निम्न हैं:

  • चेक के होने पर आपको नकद कैश (Hard Cash) को साथ नही रखना पड़ता।
  • आवश्यकता होने पर भुगतान की रोक जा सकता हैं।
  • चेक होने पर पैसो को गिनने में होने वाली गलतियों का डर भी नही रहता और ना ही कैश काउंटिंग मशीन की जरूरत पड़ती हैं।
  • एक बैंक चेक को किसी भी समय Withdraw किया जा सकता हैं।
  • चेक को आगामी तारीख के लिए भी तैयार किया जा सकता है जिसकी वजह से इससे आगामी भुगतान भी की जा सकती हैं।
  • खोने के बाद इन्हें ट्रेस भी किया जा सकता हैं।
  • चेक को आसानी से कुरियर भी किया जा सकता हैं।
  • महिने के आखिर में ग्राहक को स्टेटमेंट मिल जाता हैं।
  • चेक से भुगतान किये जाने पर किसी तीसरी पार्टी के फायदा उठाने का खतरा कम ही रहता हैं।

बैंक चेक के नुकसान - Disadvantages of Cheque in Hindi

किसी भी चीज के फायदे  के साथ नुकसान भी होते है, यही Cheque के साथ भी हैं। Cheque के कई फायदे है लेकिन कुछ नुकसान भी हैं। आइये जानते हैं बैंक चेक के नुकसान के बारे में:

  • बैंक चेकबुक और अस्वीकृत चेक के लिए भी शुल्क लेता हैं।
  • जिन लोगो के पास Bank Account नही होता उनके लिए Crossed Cheque असुविधाजनक होता हैं।
  • छोटे अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए Cheque एक सही माध्यम नही हैं।
  • Cheque को एक Bank Account में डिपाजिट करने में समय लगता हैं।
  • अगर Drawer के खाते ने पैसे नही है तो Cheque व्यर्थ हो जाता हैं।
  • चेक एक वैध मुद्रा नही हैं जिस वजह से कई लेनदार इन्हें लेने से मना कर देते हैं।

बैंक चेक भरते समय ध्यान रखने लायक बाते (Safety Measures for Filling a Cheque in Hindi)

चेक भरते समय कई बार आप छोटी-छोटी गलतिया कर देते है जिसकी वजह से चेक अमान्य हो जाता हैं। इससे न केवल समय खराब होता हैं बल्कि आपके चेकबुक पर लगा शुल्क भी कही न कहि व्यर्थ होता ही हैं। ऐसे में आपको चेक भरते समय कुछ बाते ध्यान रखने चाहिए जिन्हें हम Safety Measures कह सकते हैं।





  • हमेशा इस बात का ध्यान रखे की आपके चेक Overwriting नही होनी चाहिये। आपके चेक में मौजुड़ किसी भी तरह के हैंडओवर आपके चेक को अमान्य घोषित करा सकता हैं। हमेशा आराम से चेक भरे और Date, Payee Name और Amount ध्यान से भरे।
  • चेक भरते समय आपको एक और खास बात ला ध्यान रखना हित हैं और वह हैं आपका Signature! एक तरह से देखा जाए तो यह चेक का सबसे मुख्य भाग हैं। अगर आपका Signature (हस्ताक्षर) आपके बैंक में मौजुद सिग्नेचर से मेल नही खाता है तो आपका चेक बाउंस हो सकता हैं। अतः अपने सिग्नेचर को साफ रखे और हो सके तो पीछे की तरफ भी सिग्नेचर कर दे।
  • अगर आप किसी प्रकार के बिल के भुगतान के लिए चेक से पेमेंट कर रहे हो तो चेक के पीछे की तरफ अपना Contact Number या फिर Credit Card Number लिख सकते हैं।
  • बता दे की Cheque को बाउंस होने से बचने के लिए आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा की वह कही से मुड़ा हुआ, स्टेपल या फिर MICR बैंड के भाग से डैमेज नही होना चाहिए।
  • याद रखे की कैंसिल चेक को हमेशा नष्ट करना आवश्यक होता हैं अगर वह ECS के लिए Submit नह होने जा रहे।

Bank Cheque से जुड़ी हुई कुछ मुख्य जानकारियां (Bank Cheque Details in Hindi)

बैंक चेक वैसे तो एक पेमेंट भुगतान करने का डॉक्यूमेंट मात्र हैं लेकिन इससे जुड़ी हुई कई ऐसी रोचक और मुख्य जानकारियां है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिये। आइये उनके बारे में जानते हैं!

Bank Cheque पर अंकित जानकारी : एक छोटे से बैंक चेक पर शब्दो और अंको के जरिये कई जानकारियां अंकीत होती हैं। एक बैंक चेक में सबसे ऊपर की तरफ एक IFSC Code होता हैं जिसे Bank की Branch के बारे में पता लगता हैं। वही आपका Bank Account नम्बर भी लिखा होता हैं। नीचे 6 अंक में आपके चेक नम्बर लिखे होते हैं। उसके अगर की तरफ 9 नम्बरो में MICR (Magnetic Ink Character Recognition) Code होता हैं जो बैंक लोकेशन, अकाउंट आईडी और ट्रांजेक्शन आईडी की जानकारी देते हैं।

cheque kaise bhare

Bank Cheque से जुड़ी 3 पार्टिया : किसी भी Bank Cheque से 3 पार्टिया जुड़ी होती हैं। इनमे से सबसे पहले Drawer या फिर कहे तो Maker होता है जो चेक को तैयार करता हैं। अगर आप किसी व्यक्ति को भुगतान करने के लिए चेक दे रहे हो तो आप Drawer हो। दूसरी पार्टी Drawee होती है जी मुख्यतः वह Bank होता है जो भुगतान कर रहा हैं। हमेशा ध्यान रखे की चेक हमेशा किसी पर्टिकुलर बैंक के द्वारा ही ड्रा किया जाता हैं। तीसरी पार्टी Payee होती हैं जो भुगतान स्वीकार करती हैं।

चेक को Cash या Deposit करना : अगर आप चेक का इस्तेमाल करते हो तो आपको यह बात याद होनी चाहिए की चेक को Cash या Deposit किया जा सकता हैं। जिस व्यक्ति के नाम से चेक तैयार किया जाता हैं वह एक पर्टिकुलर बैंक में जाकर उस Cheque को Cash करा सकता है जिसमे उसे उस चेक में अंकित धनराशि मिल जाती हैं। इस प्रक्रिया को Cashing कहते हैं। दूसरी तरफ Cash को Payee के Bank Account में भी Deposit किया जा सकता है, इसे Deposing कहा जाता हैं। Deposing में थोड़ा अधिक समय लगता हैं।

Cheque का Bounce होना : कई बार आपने Cheque के Bounce होने के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेक का बाउंस होना क्या होता है? दरअसल कई बार चेक पर ओवरराइटिंग का किसी मिस्टेक की वजह से चेक बैंक के द्वारा अमान्य घोषित कर दिया जाता है। ऐसे में उस चेक से भुगतान नही हो पता और उस चेक को कैंसिल माना जाता हैं। इस प्रक्रिया को ही Cheque Bounce कहा जाता हैं।


जरुर पढ़ें - मोबाइल से आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें 

उम्मीद हैं की आपको हमारा आज का लेख 'Bank Cheque Kaise Bhare' पसंद आया होगा। इस लेख में हमने Bank Cheque Kaise Bhare से जुड़ा हुआ Full Guide तो दिया ही है और साथ में Bank Cheque से जुड़ी हुई अन्य रोचक जानकारियो (Bank Cheque Details in Hindi) के बारे में भी बात की हैं। अगर आपको अब भी How to fill Bank Cheque in Hindi ले विषय से जुड़ा हुआ कोई Doubt हैं तो हमे Comment करके जरूर बताये।

Share:

अगली पोस्ट की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर फ्री में पायें !

0 comments:

Post a Comment