Sunday, 11 June 2017

,

वर्षों पुरानी Black and White images को रंगीन कैसे बनायें ( Image Converter Online )

मुझे पता है आपको ये सुनकर अजीब लग रहा है की हम वर्षों पुरानी Black and white images को भी रंगीन बना सकते हैं लेकिन यह 100 प्रतिशत सही है की हम किसी भी black and white photo को colour photo में convert कर सकते हैं | इस पोस्ट में मैं आपको एक ऐसी online image converter वेबसाइट के बारे बता रहा हूँ जिसके मध्यम से आप फ्री में और आसानी से किसी भी photo को रंगीन बना सकते हैं | यह वेबसाइट specialy black and white pictures को colorize करने के लिए बनायीं गयी है | अगर आप भी जानना चाहते है की black and white images को रंगीन कैसे बनाते है तो इस पोस्ट को लास्ट तक जरुर पढ़िए |


convert black&white photo to colourful photo

यह सच में एक लाजवाब वेबसाइट है जब मुझे इस वेबसाइट के बारे में पता चला तो मुझे विश्वास नही हुआ की हम black and white photo को भी colour photo में convert कर सकते हैं लेकिन जब मैंने एक वर्षों पुरानी image को इस photo converter वेबसाइट से रंगीन बनाया तो मुझे यकीं हुआ की हाँ इस युग में कुछ भी संभव है और हम black and white images को भी रंगीन बना सकते हैं |
आइये जानते हैं की वर्षों पुरानी black and white picture को एक colour photo में कैसे convert करते हैं


Black and white images को रंगीन कैसे बनायें 


आज से कुछ सालो पहले जब टेक्नोलॉजी नाम मात्र की हुआ करती थी तब सिर्फ black and white photo ही खिचीं जाती थी यानि पहले colour photo लेने की सुविधा नही हुआ करती थी | लेकिन अब टेक्नोलॉजी की मदद से धीरे - धीरे सब कुछ करना संभव हो पा रहा है | इसी का एक उदाहरण यह भी है की हम किसी भी black and white picture को रंगीन बना सकते हैं वो भी फ्री में | तो आइये शुरू करते हैं |

STEP - 1   सबसे पहले आपको अपने वेब ब्राउज़र में Algorithmia नाम की वेबसाइट open करें |

STEP - 2   अब आपके सामने एक ऐसा पेज open होगा |


image converter online kaise kare

   यहाँ पर पहले से ही कुछ black and white photos दिए गए है आप चाहें तो इनमे से कोई एक photo सेलेक्ट करके उसको रंगीन बना सकते हैं |

   यहाँ पर UPLOAD का आप्शन दिया गया है यानि इस पर क्लिक करके आप अपने कंप्यूटर में से किसी भी picture को colorize कर सकते हैं |

   यहाँ पर image URL का आप्शन दिया गया है अगर आप किसी वेबसाइट की image को colorize करना चाहते हैं तो उस वेबसाइट की लिंक यह पर डालिए |

STEP - 3   ऊपर बताये गए किसी एक option से image अपलोड करने के बाद COLORIZE IT के बटन पर क्लिक करना हैं क्लिक करने के बाद colorizing your photo का मेसेज दिखाई देगा |
अब आपकी photo रंगीन हो जाएगी |


online image convertor se photo ko kaise convert kare

   आपकी photo का यह भाग रंगीन हो गया है |

   यह भाग अभी भी black and white है |

   यहाँ पर एक लाइन है जिसे माउस से बाएं और दायें ड्रैग करके आप अपने हिसाब से photo रंगीन बना सकते हैं यानि आप photo के जितने भाग को रंगीन बनाना चाहते है उतने भाग को बना सकते है | पुरे भाग को भी रंगीन बना सकते हो |

   यहाँ से आप photo को डाउनलोड कर सकते हैं |

ओह ! तो अब आप सिख गए हैं की black and white images को रंगीन कैसे बनाते हैं | इस वेबसाइट को use करना बहुत ही आसान और मजेदार है मुझे तो यह वेबसाइट बहुत ही पसंद है आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें comment करके जरुर बताएं | 

हमारी कुछ और पोस्ट जो आपको पसंद आएँगी 

◻   फ्री में रंगीन QR Code कैसे बनाते हैं
◻   Google पर क्या ट्रेंड में चल रहा है कैसे जाने
◻   इन्टरनेट से पैसे कमाने के 10 शानदार तरीके
◻   आपके मरने के बाद आपके फेसबुक account का क्या होगा

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ सोशल मीडिया पर share जरुर करें | पल - पल की updates पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करना ना भूलें | धन्यवाद !
Share:

अगली पोस्ट की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर फ्री में पायें !

4 comments: