Wednesday, 23 June 2021

,

Web Designer कैसे बनें ? Web Designing Course कहाँ से करें

Web Designer कैसे बनें - आजकल इन्टरनेट के बिना तो जैसे ज़िन्दगी अधूरी सी है  इस समय जितना trend इन्टरनेट का है उतना किसी चीज़ का नही है - अब जरा सोचिये की कितना अच्छा होगा अगर आपको इन्टरनेट पर कोई ऐसा काम मिल जाये जिससे आपकी income भी हो और आपका काम करने में मन भी लगा रहे | साथ ही आपको घर से बाहर जाने की जरुरत भी ना पड़े | 


अगर आप थोड़ा बहुत इन्टरनेट के बारे में जानते हो तो आपने Web Designer या Web Developer का नाम तो जरुर सुना होगा | आज की यह पोस्ट Web Designing के बारे में ही है इसमें हम सीखेंगे की web designing क्या होता है,  Web Developer Kya Hota Hai ? और Web Designer कैसे बनें ? अगर आप भी web designing के बारे में सीखना चाहते है तो इस पोस्ट को लास्ट तक जरुर पढ़ें |


web developer kaise bane


आजकल Competition इतना बढ़ गया है की जरुरी नही की सब को सरकारी नौकरी नसीब  हो | और इस बात की भी कोई गारन्टी नही है की आपके पास बड़ी - बड़ी डिग्री है तो आपको सरकारी नौकरी मिल ही जाएगी | अगर आप कोई प्राइवेट जॉब भी करते है तो इस बारे में कुछ भी नही कहा जा सकता की ये जॉब आपके पास कब तक है | ऐसे में जरुरी है की हमे कुछ तो ऐसा आना चाहिए जिसकी आज के टाइम में डिमांड है और उसका भविष्य में भी बढ़िया स्कोप हो | जहाँ तक मेरी सोच है आज के टाइम में इन्टरनेट से ज्यादा किसी भी चीज़ की डिमांड नही है | इन्टरनेट पर बहुत से ऐसे काम है जिनसे आप अच्छी income के साथ - साथ इन्टनेट पर अच्छा नाम भी कमा सकते हैं |

web designing इन्टरनेट से अच्छी income करने का एक बढ़िया तरीका है एक बार आपने web designing की बारीकियो को अच्छे से सिख लिया तो आप 60-70 हजार रुपये हर महीने आसानी से कमा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे इस फिल्ड में आप तब तक ही success रह सकते हो जब तक आप कुछ ना कुछ नया सीखते रहते हो - मतलब सीखना बंद तो income भी बंद  | खैर छोड़िये ये आपका वक्तिगत मामला है |

एक बार मैं आपको रूबरू करवा देता हूँ की हम इस पोस्ट में क्या - क्या सीखेंगे | सबसे पहले हम जानेंगे की Web Designing या Web Developing क्या है ? इसके बाद हम जानेंगे की web developer बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए और web designer salary के बारे में जानेंगे  और web designer कैसे बनें ? सबसे लास्ट में हम जानेंगे की online web designing कैसे सीखें ? तो चलिए शुरू करते हैं -

Web Designing या Web Developing क्या है ?


सीधे शब्दों में कहूँ तो किसी website के रंग रूप को डिजाईन करना ही web designing है | जैसे अभी आप online smart dream की website को देख रहे हो इसमें कहाँ पर social बटन होने चाहिए, कहाँ पर मेनू बार होना चाहिए, कहाँ पर search box होना चाहिए, इसका  बैकग्राउंड कैसा होना चाहिए, इसका mobile व्यू कैसा दिखना चाहिए, कोनसी widget कहाँ पर होनी चाहिए, कितने layout होने चाहिए.. आदि चीजों को डिजाईन करना ही एक web designer का काम होता हैं और इसे ही web designing  कहते हैं |



web designing यहीं पर ख़तम नही होती है बल्कि web designing यहाँ से शुरू  होती  हैं आप तभी एक successful web designer बन सकते है जब आपको HTML, CSS, Java Script जैसी भाषाओं का अच्छे से ज्ञान हो | लेकिन आपको इतना स्ट्रेस लेने की जरुरत नही है क्योकी अगर आप web designer बनने की सोच रहे हो तो आप मामूली इंसान तो नही हो | वैसे आप online web designing आसानी से सिख सकते हो | निचे मैं आपको पूरी जानकारी बता रहा हूँ की online web designing कैसे सीखते हैं ? और Web Designing Course कहाँ से करें ?

Web Developer बनने के लिए योग्यता और एक Web Developer की Salary


एक web developer बनने के लिए अलग से किसी qualification की जरुरत नही है | बस आपको इस फिल्ड से related नॉलेज होना जरुरी है  जैसे - HTML, PHP, CSS और JAVA SCRIPT के बारे में पूरी जानकारी होना जरुरी है | एक बात जो मुझे सबसे अहम लगती है और वो ये की अगर आपमें नयी - नयी चीजें सिखने की रूचि है तो आप एक web designer नही कुछ भी बन सकते हैं |

अगर आप HTML, CSS, और JS जैसी भाषाओं को सिखने के बाद ये सोचते हैं की आप एक अच्छे web designer बन जाओगे तो आप गलत सोच रहे हैं मेरे कहने का मतलब है की इन भाषाओं का नॉलेज होने के साथ - साथ आपका दिमाग भी क्रिएटिव होना चाहिए | आपका दिमाग क्रिएटिव होगा तभी आप नई - नई थीम डिजाईन कर पाएंगे |

अगर एक web designer या web developer की सैलरी की बात करे तो ये उसकी प्रतिभा पर निर्भर करती है | अगर आपको HTML , CSS और JAVA SCRIPT जैसी भाषाओं का अच्छे से नॉलेज है तो आराम से 30 से 40 हज़ार रुपये हर महीने कमा सकते हो | अगर आपके पास इन भाषाओं के नॉलेज के साथ - साथ अच्छी प्रतिभा और अच्छा अनुभव है तो आप हर महिना 1 लाख आसानी से कमा सकते हो |



Online Web Designing कैसे सीखें ?


अगर आप online web designing  सीखना चाहते है तो आप निचे दिए गए सभी steps को one by one करके follow करें | ये steps इस तरह से तैयार किये गए है की कोई भी इन्हें follow करके online web designing सिख सकता है |


STEP 1   सबसे पहले खुद की free website बनाये


web designing का बेसिक सिखने के लिए यह step बहुत ही महत्वपूर्ण है इस step को follow करने से आपको HTML और CSS का बेसिक नॉलेज हो जायेगा |  इसके लिए  आप www.blogger.com पर जाकर अपना free website बना सकते हो | blog बनाने के बाद आप  उसकी  template को डिजाईन करने की कोशिश कीजिये | और शुरूआती designing सिखने के लिए मैं यहाँ पर आपको एक टिप्स बता रहा हूँ आप उसे follow करें - 

TIPS - website पर जिस चीज़ को आप डिजाईन करना चाहते है उस पर माउस की सहायता से राईट क्लिक करिए इसके बाद Inspect Element पर क्लिक कीजिये | अब आपके सामने उस website की कोडिंग खुल जाएगी | इस कोडिंग में changement करके आप अपने हिसाब से website को नॉर्मली डिजाईन कर सकते हो | लेकिन ध्यान रहे जो changement आप यहाँ पर कर रहे है उनको आप यहाँ पर save नही कर सकते | save करने के लिए आपको उस website की template में जाना पड़ेगा | 

STEP 2   अब HTML Language सीखें


web designer kaise bane


 website बनाने के बाद आपको HTML का बेसिक पता चल जायेगा | अब आपको HTML language विस्तार से सीखनी है | ये language बहुत ही सरल लेकिन थोड़ी सी टेक्निकल language है | यह नोटपैड में लिखी जाती है | मैं निचे कुछ website बता रहा हूँ जिनकी मदद से आप HTML language सिख सकते हैं 
 

STEP 3    HTML के बाद css language सीखें


web designer kaise bane


आपने HTML सिख ली इसका मतलब आपने किसी भी website का ढांचा बनाना सिख लिया है | अब इसकी सजावट या इसको अच्छा लुक देने के लिए आपको CSS language सीखनी है | HTML की तरह ही इसे भी नोटपेड में ही लिखा जाता हैं | आपकी सुविधा के लिए मैं इसके लिए कुछ website suggest कर रहा हूँ चाहो तो आप इन्हें follow कर सकते हो |



1.  https://www.w3schools.com/
  

STEP 4    इसके बाद PHP और  JAVA SCRIPT  सीखें 

HTML और CSS के बाद ये दोनों थोड़ी एडवांस language है जिनकी सहायता से sign up फॉर्म, contact फॉर्म जैसी चीजें बनायीं जाती है | java script का उपयोग एनीमेशन के लिए भी किया जाता है | इनको भी नोटपेड में ही लिखा जाता है | जो website मैंने ऊपर बताई है उनकी मदद से आप php और js को भी सिख सकते हो |

Web Designing Course सिखने के लिए बढ़िया  Tools और YouTube Channels


web designing में काम आने वाली सभी language नोटपेड में लिखी जाती है तो आपके कंप्यूटर में एक बढ़िया नोटपेड होना चाहिए मैं आपको Brackets और Notepad ++ suggest करूँगा | क्योंकि ये काफी अच्छे और एडवांस टेक्स्ट एडिटर हैं |

अगर आप youtube पर video देखकर web designing सीखना चाहते  हैं तो मैं आपको कुछ youtube चैनल्स की लिंक निचे दे रहा हूँ आप लिंक पर क्लीक करके उन youtube चैनल्स तक जा सकते हैं 

YOU MUST ALSO LIKE


तो ये थी हमारी आज की पोस्ट web designer या developer कैसे बनें ? या web designing कैसे सीखें ? और Web Designing Course कहाँ से करें ? हमने  पूरी कोशिश की है की इस पोस्ट से आपको web designing सिखने में हेल्प हो | अगर आपको web designing से सम्बंधित कुछ और पूछना है तो आप निचे comment में पूछ सकते हैं | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो please अपने दोस्तों के साथ social media पर share जरुर करें |

Thank You... Keep Learning Something New
💙💛💙 SHARE PLEASE 💙💛💙

Share:

अगली पोस्ट की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर फ्री में पायें !

6 comments:

  1. bhaiya bata do please ki blogger Kaise bante Hain

    ReplyDelete
  2. iske liye hindi me help website browse karo

    ReplyDelete
  3. THANX SIR APKE AERTICALE BHUT ACHE HAI HAME ACHE LAGE AUR SHEKHNE ME HELP MILE

    ReplyDelete
  4. amazing article about web design.it is very much helpful for the beginners.
    thanks for giving opportunity to read this info keep it update.

    ReplyDelete